Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : सिद्धू मूसेवाला मर्डर में शामिल 3 गैंगस्टर्स और पुलिस में हुई मुठभेड़ , एक गैंगस्टर को मार गिराया गया, दोनों तरफ से चल रही गोलियां
Breaking News : Encounter between 3 gangsters and police involved in Sidhu Musewala murder, one gangster was killed, bullets fired from both sides

Breaking News : सिद्धू मूसेवाला मर्डर में शामिल 3 गैंगस्टर्स और पुलिस में हुई मुठभेड़ , एक गैंगस्टर को मार गिराया गया, दोनों तरफ से चल रही गोलियां

अमृतसर : बड़ी खबर है कि गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर में शामिल 3 शार्प शूटर्स को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में घेर लिया है। अटारी बॉर्डर से 10 किमी. दूर होशियार नगर में 3 घंटे से एनकाउंटर जारी है। जानकारी मिल रही है कि इस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर को पुलिस ने मार गिराया है। वहीँ दूसरी तरफ 3 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार 3 में से दो गैंगस्टर्स के नाम मनप्रीत मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा हैं। तीसरे गैंगस्टर की पहचान भी नहीं हो पाई है। अभी मारा गया गैंगस्टर कौन है, यह भी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है ये सभी पाकिस्तान भागने की कोशिश में थे और इसीलिए ये बॉर्डर के पास ठहरे थे। वहीँ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के अलावा अमृतसर पुलिस ने 2 किमी का इलाका सील कर दिया है। पुलिस के बेस्ट शूटर और क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर मौजूद है।

वहीँ दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। एक गैंगस्टर्स ने पुलिस पर एके-47 से गोलियां दागीं। पुलिस का कहना है कि मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हुए हथियार इन्हीं दोनों के पास हैं। पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है।

बताया जा रहा है कि शार्पशूटर मन्नू कुस्सा गैंगस्टर लॉरेंस और उसके कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ का करीबी है। ये जानकारी भी सामने आ रही है कि 29 मई को मानसा के जवाहरके में मूसेवाला को पहली गोली मन्नू ने ही मारी थी। इसके लिए मन्नू को AK47 दी गई थी।


Leave a Reply