Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर करण मेहरा ने अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
Actor Karan Mehra of popular TV show 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' has accused his wife of extra-marital affair.

पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर करण मेहरा ने अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

मुंबई : पॉपुलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर करण मेहरा की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी चल रही हैं। बता दे कि करण मेहरा का उनकी वाइफ और एक्ट्रेस निशा रावल के साथ बीते 14 महीनों से कोर्ट में केस चल रहा है। वहीँ अब हाल ही में करण ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान करण ने यह भी कहा है कि निशा रावल का अपने मुंह बोले भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

वहीँ करण मेहरा ने कहा, ”14 महीने से मेरे घर में निशा के साथ रोहित सेठिया नाम का शख्स रह रहा है। इस व्यक्ति के साथ निशा का एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर चल रहा है। करण ने कहा रोहित वो शख्स है, जो निशा का मुंह बोला भाई है, जिसने निशा का कन्यादान भी किया था। इसके अलावा 14 साल से वह निशा से राखियां भी बंधवाते आया है, लेकिन आज वह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। लखनऊ का रहने वाला रोहित मेरी बीवी के साथ रह रहा है और इसकी जानकारी निशा की मां लक्ष्मी रावल को भी है।”

वहीँ करण ने कहा, ”हर किसी को लगता है मर्द है तो गलत होगा, लेकिन अगर मैंने ये सच्चाई नहीं बताई तो हमेशा मुझे गलत समझा जाएगा। निशा और रोहित सटिया की तरफ से मुझे और मेरी पूरी फैमिली को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मैं ये सच आपको इसलिए बता रहा हूं ताकि कल को अगर मुझे कुछ हो गया तो आपको सच्चाई मालूम होनी चाहिए।”

बता दें कि करण और नीशा ने पिछले साल तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी और अपने बेटे काविश की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

 


Leave a Reply