Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पेशावर में मस्जिद के अंदर आत्मघाती हमला, 61 की मौत, करीब 150 घायल
blast inside mosque in Peshawar, 61 killed, around 150 injured

पेशावर में मस्जिद के अंदर आत्मघाती हमला, 61 की मौत, करीब 150 घायल

इस्लामाबाद : बड़ी खबर है कि पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में खचाखच भरी एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर की नमाज की दौरान आत्मघाती बम विस्फोट होने से 61 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 150 अन्य घायल भी हुए हैं।

सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट दोपहर को पुलिस लाइन इलाके के पास उस वक्त हुआ, जब नमाजी जुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे। तभी अगली पंक्ति में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। नमाजियों में पुलिस, सेना और बम निष्क्रिय दस्ते के कर्मी थे। लेडी रीडिंग अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं।


Leave a Reply