Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंस्टाग्राम पर अश्लील रील्स के जरिये लोगों को फ़साने वाली ‘ब्लैकमेलर हसीना’ पंजाब में गिरफ्तार
'Blackmailer Haseena' who trapped people through reels on Instagram arrested in Punjab

इंस्टाग्राम पर अश्लील रील्स के जरिये लोगों को फ़साने वाली ‘ब्लैकमेलर हसीना’ पंजाब में गिरफ्तार

लुधियाना : बड़ी खबर है कि इंस्टाग्राम पर अश्लील रील्स के जरिये लोगों को फ़साने वाली ‘ब्लैकमेलर हसीना’ पंजाब में गिरफ्तार हुई है। बता दे पंजाब के लुधियाना में कारोबारी को फंसाने वाली ये ब्लैकमेलर हसीना पकड़ी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इंस्टाग्राम पर अर्धनग्न होकर रील डालकर वह कारोबारियों को फंसाती। फिर उनसे बातचीत कर अपनी न्यूड फोटो भेज देती। फिर ‘हनीट्रैप’ में फंसाने के बाद बदनामी का डर दिखा ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर देती। इतना ही नहीं अगर कोई पैसे न देता तो उन्हें धमकियां भी दिलवाती।

मिली जानकारी अनुसार लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर उर्फ राजवीर नाम की इस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अरेस्ट कर लिया है। उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दूसरे लोगों को की गई ब्लैकमेलिंग का पता चल सके। पुलिस के मुताबिक, उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स का पता चला है।

मिली जानकारी अनुसार लुधियाना के कारोबारी गुरबीर को जसनीत ने फंसाना शुरू किया। फिर उसने गुरबीर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। कारोबारी गुरबीर ने इस मामले में मोहाली में केस दर्ज करवा दिया। इसके बावजूद जसनीत नहीं रुकी। उसने गुरबीर को धमकियां दिलवानी शुरू कर दी। यह देख गुरबीर लुधियाना में मॉडल टाउन थाने की पुलिस के पास पहुंच गए। वहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Leave a Reply