Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने जालंधर पहुंचे
BJP chief Ashwini Sharma reached Jalandhar to attend the executive meeting

भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने जालंधर पहुंचे

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर की नवगठित कार्यकारिणी की अहम बैठक ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में के. एल, सहगल मेमोरियल हाल में सम्पन्न हुई।इसमें मुख्य रूप से पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, ज़िला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर , प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व चैयरमैन विनोद शर्मा,पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी सुभाष सूद रमेश शर्मा रवि महेंद्रू भी पहुंचे।कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय गीत के साथ हुई।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं सभी पदाधिकारियों का इस बैठक में पहुँचने पर अभिनंदन किया।

इस दौरान अश्विनी शर्मा ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा , उन्होंने बहबल कलां मोर्चा द्वारा मेन रोड जाम करने को लेकर कहा कि भाजपा का सीधा पक्ष है कि बेअदबी करने वाले दोषी पकड़े जाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले मान सरकार ने कहा था कि कुछ ही दिनों में आरोपी पकड़े जाएंगे लेकिन लंबा समय हो चुका है और सरकार दोषियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।

इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने सभी नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।अश्वनी शर्मा ने सभी ज़िला कार्यकारिणी सदस्यों को अनुशासन में रह कर पार्टी की ज़िम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह पंजाब और पंजाबियत के विकास के लिये वचनवद्ध है।


Leave a Reply