Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सोढल फाटक पर दर्दनाक हादसा , लापरवाही ने ली युवक की जान , बंद फाटक के नीचे से निकाल रहा था बाइक
bike-rider-coming-from-under-closed-gate-crushed-to-death-by-the-train

सोढल फाटक पर दर्दनाक हादसा , लापरवाही ने ली युवक की जान , बंद फाटक के नीचे से निकाल रहा था बाइक

जालंधर (हरदीप सिंह ) : जालंधर के सोढ़ल फाटक पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा युवक की लापरवाही से हुआ। एक बाइक सवार युवक बंद रेलवे फाटक के नीचे से गुजर रहा था कि अचानक सामने से ट्रेन आ गई और उसकी ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने बताया ट्रेन आने के वक्त उसको रुकने के लिए आवाज भी लगाते रहे लेकिन कान में हेडफोन होने की वजह से वह इसे न सुन सका, और ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही GRP के अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नंगल सलेमपुर के गुरमेल सिंह के रूप में हुई है।

 

सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे ASI हीरा लाल ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ है। यह व्यक्ति फाटक बंद होने के बावजूद उसके नीचे से निकलकर दूसरी तरफ जा रहा था और तभी ट्रेन आ गई। पुलिस ने युवक के कान में लगे हेडफ़ोने भी बरामद कर लिए है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहां लोगों की एक बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली , हादसे के बाद भी कुछ लोग बंद फाटक के नीचे से निकलते नज़र आये। जबकि ऐसे हादसों से कुछ सीखने की जरूरत होती है, ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो ,और न ही ऐसे हादसे दोबारा हो सके।

 


Leave a Reply