Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing तरनतारन RPG अटैक केस में हमलावरों में 2 नाबालिग भी शामिल , पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Amritsar: Punjab DGP's statement on Ajnala incident came to the fore

तरनतारन RPG अटैक केस में हमलावरों में 2 नाबालिग भी शामिल , पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब में तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर RPG अटैक मामले में पंजाब पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वहीँ इनमें से एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने पाक खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर यह अटैक कराया था। DGP गौरव यादव ने बताया कि यह कामयाबी काउंटर इंटेलिजेंस विंग और तरनतारन जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन से मिली है।

गिरफ्तार आरोपियों में गांव नौशेरा का रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नंबरदार, गांव चोला साहिब निवासी गुरलाल सिंह गहला, गांव थटियां महानता का रहने वाला गुरलाल सिंह लाली और नौशेरा पनवा निवासी जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन समेत 2 नाबालिग शामिल हैं। इनके अलावा नौशेरा पनवा का रहने वाला आरोपी अजमीत सिंह को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।


Leave a Reply