Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड परवाना काे पुलिस ने किया गिरफ्तार
Big News : Patiala violence mastermind Parwana arrested by police

Big News : पटियाला हिंसा के मास्टरमाइंड परवाना काे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटियाला : बड़ी खबर मिल रही है कि पटियाला में हिंसा के मामले में मुख्य आरोपित दमदमी टकसाल जत्थे के ओहदेदार राजपुरा निवासी बरजिंदर सिंह परवाना सहित छह अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि हरीश सिंगला के साथी शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान शंकर भारद्वाज के अलावा हिंदू नेता अश्वनी कुमार उर्फ गग्गी पंडित निवासी बहादुरगढ़ पटियाला के अलावा शिव देव निवासी गांव बाल सिकंदर जिला फतेहगढ़ साहिब, दविंदर सिंह निवासी जींद हरियाणा राजिंदर सिंह निवासी समाना पटियाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ आइजी मुखविंदर सिंह छीना ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि बरजिंदर सिंह परवाना को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को आज डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

वहीँ डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि शुक्रवार को निकाली जाने वाली दोनों रैलियों को जिला प्रशासन की तरफ से कोई मंजूरी नहीं दी गई थी, इनके आवेदन को प्रशासन ने खारिज कर दिया था। खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने के लिए हरीश सिंगला ने जिला प्रशासन से मंजूरी मांगी थी, वहीं दूसरे गुट ने भी खालिस्तान के हक मार्च निकालने के लिए मंजूरी मांगी थी। बता दे कि मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना कई मामलों में वांछित है। बताया जा रहा है कि परवाना ही भीड़ को श्री काली माता मंदिर के बाहर इकट्ठा करने व भड़काने का मास्टरमाइंड है।

 


Leave a Reply