बठिंडा : पंजाब में बड़ी वारदात की खबर है। जानकारी मिली है कि बठिंडा में तलवंडी साबो की रामा मंडी में आपसी विवाद के बाद टेलर और उसके भाई को गोली मार दी गई। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने टेलर गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया और उसके भाई हरप्रीत को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
फिलहाल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तहसील तलवंडी साबो में रामा मंडी की सुपर मार्केट में दोपहर साढ़े 11 बजे के करीब गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। बताया जा रहा है कि यहां गुरप्रीत टेलर और सतीश कुमार आदि का कोई पुराना विवाद चल रहा है। आज दोनों में फिर से तनातनी हो गई। इस बीच टेलर गुरप्रीत और उसके भाई हरप्रीत सिंह को गोली मार दी गई। इससे अफरा तफरी मच गई। वहीँ हमलावार मौके से हथियार लहराते फरार हो गए।