Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का बड़ा फैसला , 53 लाख परिवारों का 1,200 करोड़ का बकाया बिजली बिल किया माफ
Punjab government's big announcement, after electricity, now sewerage-water bills have also been waived

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का बड़ा फैसला , 53 लाख परिवारों का 1,200 करोड़ का बकाया बिजली बिल किया माफ

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर है , और इसी दिन पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बड़े फैसले का एलान कर दिया है । बता दे कि कैबिनेट में पंजाब के 53 लाख परिवारों के बकाया बिजली बिल को माफ कर दिया गया है । वहीँ इस फैसले से सरकार पर करीब 1200 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। वहीँ इसके अलावा दूसरी और बिजली बिल नहीं भरने के कारण काटे गए एक लाख कनेक्शन भी बिना किसी फीस के दोबारा जोड़े जाएंगे। वहीँ माना जा रहा है कि कांग्रेस की नई चरणजीत चन्नी सरकार ने केजरीवाल से बिजली मुद्दा छीनने की कोशिश की है। क्यूंकि अरविन्द केजरीवाल ने अपनी पहली गारंटी में पंजाब के घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही थी। अगर बात करें तो CM चरणजीत चन्नी की सरकार ने AAP के इस चुनावी वादे को एक बड़ा झटका दिया है।

वहीँ मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब में बिजली बिलों की बड़ी समस्या है। पिछले कई सालों से लोगों के बिल बकाया हैं। उन्होंने कहा ज्यादातर बकाया बिल 2 किलोवाट तक लोड वालों के हैं। जिसमे पंजाब में 53 लाख परिवार आते हैं। वहीँ उन्होंने कहा कि अब इनके जो भी बकाया बिल है, वो सब माफ किए जाएंगे। और इस फैसले से पंजाब के कुल 72 लाख उपभोक्ताओं में से 80% को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा इसके लिए लोकल लेवल पर अफसरों और जनप्रतिनिधियों की कमेटी बनाई जाएगी।


Leave a Reply