Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में प्राइवेट स्कूलों को लेकर AAP सरकार का बड़ा फैसला , प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक, यूनिफॉर्म और किताबें मिल सकेंगी सभी दुकानों पर
Big decision of AAP government regarding private schools in Punjab

पंजाब में प्राइवेट स्कूलों को लेकर AAP सरकार का बड़ा फैसला , प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक, यूनिफॉर्म और किताबें मिल सकेंगी सभी दुकानों पर

चंडीगढ़ : पंजाब में AAP सरकार ने महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बता दे कि CM भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। वहीँ अब कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। इसके लिए पंजाब की AAP सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी।

वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। इसके चलते अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूली से हटाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर बातचीत के बाद इसकी पॉलिसी बनाएंगे।

इसके अलावा CM भगवंत मान ने कहा कि अब कोई भी स्कूल यूनिफार्म और किताबों की खरीद के लिए खास दुकान का पता नहीं बताएगा। उन्होंने कहा उस इलाके की सभी दुकानों में यह सामान उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने कहा यह मां-बाप की मर्जी है कि वह अपनी मर्जी से किताब और यूनिफार्म खरीदें।

वहीँ राज्य के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीसों में गड़बड़ी के लिए शिक्षा विभाग एक वेबसाइट जारी करेगा। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों के लिए बने एक्ट को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए सरकार योजना बना रही है।

 


Leave a Reply