Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big Breaking : दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकील ने एक महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग , महिला की हालत गंभीर
Big Breaking: In Delhi's Saket court, the lawyer fired furiously on a woman, the woman's condition is critical

Big Breaking : दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकील ने एक महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग , महिला की हालत गंभीर

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक वकील ने एक महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है । बताया जा रहा है महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। इसके बाद महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी।

बता दे इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोलियां पेट में लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं। इस बीच हमलावर वहां से चला जाता है।

एक सूत्र ने बताया कि आरोपी एक वकील है, जिसे साकेत अदालत की बार एसोसिएशन ने पहले निलंबित कर दिया था। उसने बताया कि आरोपी ने महिला को कथित रूप से 25 लाख रुपए ब्याज पर उधार दिए थे और वह उसका भुगतान नहीं कर रही थी। बताया जा रहा है आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में गवाही के लिए महिला आज कोर्ट पहुंची थी।


Leave a Reply