Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी
Big blow to inflation, LPG cylinder price hiked by Rs 50

महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी

नई दिल्ली : होली से पहले आम आदमी की जेब पर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, एचपी) ने आम लोगों को बड़ा झटका देते हुए एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ-साथ कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है।

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 1053 रुपये से बढ़कर अब 1,103 रुपये हो गई है।

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 1769 रुपये से बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की नई की कीमत 1103, मुंबई में 1102.5, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में 1118.5 हो गई है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2119.5, मुंबई में 2071.5, कोलकाता में 2221.5 और चेन्नई में 2268 रुपये में मिलेगा।


Leave a Reply