Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 1000 की जगह अब मिलेंगे 1100 रुपए
building-a-house-has-become-easy-in-punjab

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 1000 की जगह अब मिलेंगे 1100 रुपए

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि सभी महिलाओं को 1100 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर ऐलान किया कि अब महिलाओं को 1000 रुपए की जगह 1100 रुपए मिलेंगे।

CM मान ने कहा कि हम राज्य के सभी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में करीब 5 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे और राज्य को बिजली सब्सिडी के 6-7 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी। यहां से बचाए गए पैसों से हम जल्द ही अपनी माताओं-बहनों को 1000 की जगह 1100 रुपए प्रति माह देंगे।’

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जिस तरह से बिजली बिल जीरो आया है, उसी तरह महिलाओं को 1100 रुपए मिलते रहेंगे। एक बार हमने योजना शुरू की तो बंद नहीं होगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन अब सीएम मान ने यह रकम 1000 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी है।


Leave a Reply