जालंधर : खबर है कि पंजाब सहित 4 राज्यों में चुनाव आयोग ने एक्शन लेते बड़ा फेरबदल किया है। चुनाव आयोग ने नॉन कैडर वाले जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला किया है। इन 4 राज्यों में पंजाब, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल है जहां जिला डीएम-एसपी के रूप में नेतृत्व पदों पर तैनात गैर-कैडर अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के 5 जिलों में एसएसपी के तबादलो का आर्डर जारी हुआ है जिनमें में बठिंडा, पठानकोट, फाजिल्का, मालेरकोटला, जालंधर दिहाती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नेताओ के सगे-संबंधियों के अधिकारियों को सीधे चुनाव कार्यों में जुड़े होने की वजह से चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। आपको बदा दें चुनाव आयोग ने 2 दिन पहले जालंधर के डीसी सहित और 2 पुलिस अधिकारियों को बदलने का आदेश जारी किए थे। इसके अलावा चुनाव आयोग ने पंजाब में एसएसपी बठिंडा और असम में एसपी सोनितपुर के ट्रांसफर के भी निर्देश दिए हैं।
Amazon से Men’s Regular Fit T-Shirt for Men खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें











