Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से 25 लोग 40 फीट नीचे गिरे
Big accident in Indore on Ram Navami, 25 people fell 40 feet due to the collapse of the stepwell roof in the temple

रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से 25 लोग 40 फीट नीचे गिरे

इंदौर : बड़ी खबर है कि इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार यहां बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग उसमें गिर गए। पुलिस और श्रद्धालु ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। बताया जा रहा है 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। 7 लोगों के और फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन के दौरान हादसा हुआ। 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से काम कर रही है।


Leave a Reply