Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवंत मान सरकार ने डेरा राधा स्वामी मुखी , अकाल तख्त जत्थेदार समेत 424 VIP लोगों की सुरक्षा घटाई
CM Bhagwant Mann refuses to take Z+ security

भगवंत मान सरकार ने डेरा राधा स्वामी मुखी , अकाल तख्त जत्थेदार समेत 424 VIP लोगों की सुरक्षा घटाई

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने डेरा राधा स्वामी मुखी , अकाल तख्त जत्थेदार समेत 424 VIP लोगों की सुरक्षा घटा दी है। जिनकी सुरक्षा घटाई गयी है इनमे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, डेरे के मुखी, 3 मौजूदा ADGP, पूर्व MLA आदि शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस में ADGP एसके अस्थाना, एलके यादव, एमएफ फारूखी, प्रवीन कुमार सिन्हा, शशि प्रभा द्विवेदी, वी. नीरजा, IG जतिंदर औलख, गौतम चीमा, गुरिंदर सिंह ढिल्लों, अनन्या गौतम, DIG नीलांबरी जगदले, DCP जतिंदर मंड की सुरक्षा घटाई गई है।

वहीँ डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास, डेरा रूमीवाला भुच्चो मंडी बठिंडा के मुखी बाबा सुखदेव सिंह, डेरा सचखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास जी, लुधियाना स्थित भैणी साहिब के मुखी सतगुरु उदय सिंह, दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह की सुरक्षा में कटौती की गई है। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।

वही इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद शमशेर सिंह दूलो और राजीव शुक्ला से भी सुरक्षा वापस ली गई है। कांग्रेस के लगभग सभी पूर्व विधायकों की सुरक्षा में कटौती की गई है। विवादित गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला, नेशनल SC कमीशन के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा की भी सुरक्षा में कटौती की गई है।

आपको बता दे कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने संभाल ली है। उनकी तलवंडी साबो स्थित रिहायश के बाहर 4 सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मान सरकार ने उनकी आधी सिक्योरिटी वापस ली तो उन्होंने बचे पुलिसकर्मी भी सरकार को लौटा दिए। वहीँ एसजीपीसी के सेक्रेटरी तेजिंदर सिंह ने कहा कि जत्थेदार सुरक्षा के लिए किसी सरकार के मोहताज नहीं हैं।

 


Leave a Reply