Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में ASI की पत्नी व बेटे समेत हत्या , कोठी से तीनों के शव मिले
ASI's wife and son murdered in Ludhiana, bodies of all three found in Kothi

लुधियाना में ASI की पत्नी व बेटे समेत हत्या , कोठी से तीनों के शव मिले

लुधियाना : खबर है कि लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में रिटायर्ड सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) कुलदीप सिंह, उसकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। रविवार देर रात कोठी से ही तीनों के शव मिले। शुरूआती जांच में पता चला कि सब्बल जैसे लोहे के भारी हथियार से वार कर उनका कत्ल किया गया है।

हमलावरों ने सिर और चेहरे पर वार किए हैं। ज्यादातर वार उनके चेहरों पर किए गए हैं। यह भी आशंका है कि हत्या के वक्त तीनों सो रहे थे। मिली जानकारी अनुसार हमलावरों ने घर से रिवाल्वर, बाइक, सोना और नकदी भी लूटी है। फिलहाल पुलिस लूट और निजी रंजिश के एंगल से घटना की जांच कर रही है।

रिश्तेदारों के मुताबिक ASI के बेटे गुरविंदर की पत्नी गर्भवती है। बेटा अभी दो दिन पहले ही पत्नी को ससुराल पायल गांव के पास छोड़ कर आया था। अगर वह भी यहां होती तो उसकी भी हत्या हो सकती थी लेकिन उसके मायके जाने की वजह से जान बच गई।

पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि जांच के दौरान सामने आ रहा है कि फिलहाल तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उसके बाद स्पष्ट होगा कि उनकी हत्या कैसे की गई है। मामले की लूट व निजी रंजिश समेत हर एंगल से जांच की जा रही है।


Leave a Reply