Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस ने पलविंदर पिंदा निहालूवालिया गैंग के 19 गैंगस्टर किए काबू , 11 हथियार, वाहन तथा विदेशी करंसी भी बरामद
Jalandhar police arrested 19 gangsters of Palwinder Pinda Nihaluwalia gang, 11 weapons, vehicles and foreign currency also recovered

जालंधर पुलिस ने पलविंदर पिंदा निहालूवालिया गैंग के 19 गैंगस्टर किए काबू , 11 हथियार, वाहन तथा विदेशी करंसी भी बरामद

जालंधऱ : देहात पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए पलविंदर पिंदा निहालूवाला गैग के 19 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 हथियार, 2 वाहन और 8 लाख रुपये की विदेशी करंसी बरामद की है। SSP स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पिंदा अपनी गैंग के साथ देहात एरिया में आ रहा है। पुलिस ने रेड करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SSP ने कहा कि पिंदा पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह नाभा जेल ब्रेक में भी शामिल था और उसने पंजाब पुलिस के ASI की जालंधर के हवेली के पास हत्या की थी। उसका गैंग राज्य में लूटपाट से लेकर हर तरह के गलत कामों में संलिप्त था।

गिरफ्तार किए शूटरों की सूचि
SSP स्वप्न शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निहालूवालिया गैंग के गिरफ्तार किए गए 13 शूटरों में सुनील मसीह उर्फ जीना, रविन्द्र उर्फ रवि, प्रदीप सिंह, मनजिन्द्र सिंह उर्फ शवी, सुखमैन सिंह उर्फ शुब्बा, साभी वासी लोहियां, संदीप उर्फ डल्ली, मेजर सिंह, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा, बलविन्द्र सिंह उर्फ गुड्डा, सुलिन्द्र सिंह वासी नकोदर, जालंधर, सतपाल उर्फ सत्ता वासी मखु फिरोज़पुर, दविन्द्र पाल उर्फ दीपू, सतवंत सिंह उर्फ जग्गा वासी शाहकोट का शामिल हैं।

पंजाब पुलिस के तीन ब्लाइंड केस भी हुए ट्रेस
SSP ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न शहर जालंधर, कपूरथला, फिरोज़पुर, तरनतारन, बठिंडा में 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरोपियों पर हाईवे रॉबरी, हत्या के प्रयास, कत्ल, जब्री वसूली केसों में संलिप्त है। इनकी गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस को तीन ब्लाइंड केस भी ट्रेस हुए हैं।

 


Leave a Reply