Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में हाईटैक नाके पर खड़े ASI को कार ने टक्कर मार हवा में उछाला, घटना CCTV कैमरा में कैद
ASI standing at the high-tech checkpoint in Jalandhar was hit by a car and thrown into the air, the incident was captured in CCTV camera.

जालंधर में हाईटैक नाके पर खड़े ASI को कार ने टक्कर मार हवा में उछाला, घटना CCTV कैमरा में कैद

जालंधर: खबर मिली है कि सतलुज दरिया पर शाहकोट पुलिस द्वारा लगाए गए हाईटैक नाके पर एक कार सवार ए.एस.आई. को टक्कर मार कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल सुबह करीब 11.30 बजे शाहकोट पुलिस द्वारा सतलुज दरिया पर लगाए हाईटैक नाके पर खड़े पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह द्वारा रूटीन चैकिंग के दौरान मोगा साइड से आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार द्वारा रुकने की बजाय ए.एस.आई. सुरजीत सिंह को कुचलते हुए कार भगाकर शाहकोट की ओर फरार हो गए। टक्कर मारने की सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।

गंभीर रूप से घायल ए.एस.आई. सुरजीत सिंह को पहले शाहकोट के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रैफर कर दिया, यहां से डाक्टरों द्वारा हालत गंभीर होने के कारण उसे डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया। इस संबंध में डी.एस.पी. शाहकोट नरेंद्र सिंह औजला ने बताया कि ए.एस.आई. सुरजीत सिह की दोनों टांगें और एक बाजू की हड्डी टूट गई है तथा उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार सवार दोषियों को पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।


Leave a Reply