Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका
As soon as the Aam Aadmi Party government was formed in Punjab, the BJP burnt the effigy of the Punjab government over the deteriorating law and order situation.

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

जालंधर : आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय कंपनी बाग (श्रीराम चौक) में प्रदेश की बद से बदतर होती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की गई।इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश राठौर ,प्रदेश सचिव ,अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता ,महेंद्र भगत ,सरबजीत मक्कड़ ,सुरेंदर महे,जालंधर देहाती साउथ के अध्यक्ष, सुदर्शन सोबती ,पूर्व जिला अध्यक्ष, रमन पब्बी ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ,सनी शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस मौके पर आए हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने बताया कि पिछले 3 महीने से प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है आज पूरे प्रदेश में दिनदहाड़े लोगों को मारा जा रहा है उनका कत्ल किया जा रहा है और पूरे प्रदेश में अराजकता,गुंडागर्दी,और असामाजिक तत्वों,का पूरी तरह से बोलबाला है राकेश राठौर ने कहा कि पंजाब प्रदेश एक बॉर्डर स्टेट है और पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था इसके लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगी।राकेश राठौर कहा कि प्रदेश के लोगों को बहुत से झूठे वादों में फंसा कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी जिससे कि आज प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।अनिल सच्चर, महेंद्र भगत ने कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों में कोई दिन ऐसा नहीं बीता कि जिस दिन प्रदेश में गोलीबारी की घटना ना हुई हो।अभी हाल के दिनों में ही प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर का दिनदहाड़े कत्ल कर कातिल बेखौफ होकर प्रदेश से बाहर निकल गए । सरबजीत मक्कड़ ने कहा कि आज प्रदेश में नशा बिकना तो आम सी बात हो गई है रोज कहीं ना कहीं नशे की दलदल में फसकर युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भगवंत मान रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं वह प्रदेश के लिए कोई भी फैसला अपने विवेक से ना कर आम पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के निर्देशों से कर रहे हैं जो कि प्रदेश के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहा है और आए दिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही है जो कि बहुत ही चिंताजनक बात है इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री राजीव ढींगरा प्रदीप खुल्लर ,जिला सचिव, मनीष विज, अजय चोपड़ा, डॉक्टर विनीत शर्मा ,नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों,जिला मीडिया इंचार्ज ,अमित भाटिया, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन अभी, सतनाम बिट्टा,बलजीत प्रिंस ,दविंदर पाल सिंह डिंपी लुबाना , भूपेंदर कुमार, मीनू शर्मा, दिपाली बागड़िया, भगत मनोहर लाल, महेंद्र भगत, नितिन महेंद्रु, नितिन बहरोल ,अरुण मल्होत्रा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply