Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing अरविंद केजरीवाल बोले- ‘लिख कर देता हूं इस बार गुजरात में बनेगी AAP पार्टी की सरकार’
Arvind Kejriwal said- 'Let me write this time AAP government will be formed in Gujarat'

अरविंद केजरीवाल बोले- ‘लिख कर देता हूं इस बार गुजरात में बनेगी AAP पार्टी की सरकार’

नई दिल्ली : आपको बता दे कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने लिखित में दावा किया कि इस बार गुजरात में बनेगी AAP पार्टी की सरकार’। उन्होंने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों के लिए अगले साल 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन का वादा करते हुए उनसे आप का समर्थन करने का अनुरोध भी किया। बता दे कि सूरत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली तथा पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए की गई उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई और गुजरात में भी ऐसा ही होगा।

केजरीवाल ने दावा किया कि लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इतने डरे हुए हैं कि वे गुजरात विधानसभा चुनाव में आप के लिए समर्थन को खुलकर स्वीकार करने से हिचक रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं आप सबके सामने लिखित रूप से एक भविष्यवाणी करने जा रहा हूं…लिख लीजिए कि आप गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। 27 साल के कुशासन के बाद गुजरात के लोगों को इन लोगों (भाजपा) से छुटकारा मिलेगा।” उन्होंने अपनी ‘‘भविष्यवाणी” एक कागज पर लिखी और इसे मीडियाकर्मियों को दिखाया।


Leave a Reply