Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing टोल प्लाजा पर द ग्रेट खली और टोलकर्मीयों में हुई बहसबाज़ी , खली पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप
Argument between The Great Khali and toll workers at the toll plaza, Khali accused of slapping the toll worker

टोल प्लाजा पर द ग्रेट खली और टोलकर्मीयों में हुई बहसबाज़ी , खली पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

लुधियाना : आपको बता दे कि WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली और टोलप्लाजा के कर्मचारियों में बहसबाज़ी की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी वायरल हुई है। वहीँ टोलकर्मी ने आरोप लगाया है कि खली ने उसे थप्पड़ मारा है। वहीँ टोलकर्मियों ने खली की कार को घेर लिया। हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने खली को सुरक्षित निकाला। टोलकर्मियों का कहना है कि आईडी मांगने पर खली ने थप्पड़ मारा, वहीं दूसरी तरफ खली का कहना है कि टोलकर्मी उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। खली ने टोलकर्मियों पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया है ।

बता दे कि खली ने कहा है कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लौर के नजदीक लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने उनके साथ फोटो खिंचवानी चाही। वह मुझे कह रहे थे कि नीचे उतरकर पहले सबके साथ फोटो खिंचवाओ, फिर आगे जाने देंगे। इसके लिए मैं इसके लिए राजी नहीं हुआ। जिसके बाद टोलकर्मी बतमीज़ी पर उतर आये। वहीँ खली ने कहा है कि टोल टैक्स के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि वह किसी सेलिब्रिटी के साथ दोबारा ऐसा न करें।

 


Leave a Reply