Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या में एक और सरेंडर, निहंग नारायण सिंह ने अमृतसर पहुंच किया सरेंडर
Another surrender in the murder of Lakhbir Singh at Singhu border, Nihang Narayan Singh surrendered at Amritsar

सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या में एक और सरेंडर, निहंग नारायण सिंह ने अमृतसर पहुंच किया सरेंडर

अमृतसर : सिंघु बॉर्डर पर तरनतारन के गांव चीमा के रहने वाले लखबीर सिंह की हत्या में एक और सरेंडर होने की खबर सामने आई है।आपको बता दे कि इस घटना के 15 घंटे बाद शुक्रवार शाम को निहंग सरबजीत सिंह ने सरेंडर किया था। वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक इसके बाद अब एक और निहंग नारायण सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। जानकारी मिली है कि दिल्ली के निहंग नारायण सिंह को सरेंडर के बाद अमृतसर के देवीदास पुरा गुरुद्वारे के बाहर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया ।

वहीँ अमृतसर में हिरासत में लिए गए निहंग नारायण सिंह ने कहा, ‘लखबीर सिंह ने गुरु का अपमान किया था, इसलिए उन्होंने जो किया, सही किया। और कहा अगर सरबजीत सिंह कसूरवार है, तो मैं भी कसूरवार हूं। इसके अलावा निहंग नारायण सिंह ने कहा मैंने भी सरबजीत सिंह का उतना ही सहयोग किया है। इसके अलावा कहा कि 2014 से गुरुओं का अपमान हो रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान की कितनी घटनाएं सामने आईं, लेकिन एक भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। अब इस घटना में आरोपी को शरेआम पकड़ लिया गया और उस समय जो ठीक लगा, निहंग जत्थेबंदियों ने वैसा ही किया। तो ऐसे में मैं भी उतना ही कसूरवार हूं, जितना कि सरबजीत।’


Leave a Reply