Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में AAP पार्टी की एक और चुनावी गारंटी पूरी, 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू
AAP government will open 500 new mohalla clinics in Punjab, will start from January 26 next year

पंजाब में AAP पार्टी की एक और चुनावी गारंटी पूरी, 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब में AAP पार्टी की सरकार ने एक और बड़ी चुनावी गारंटी को पूरा करने का दावा किया है। आपको बता दे CM भगवंत मान ने राज्य के विभिन्न शहरों में बने 75 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित कर दिए हैं। बता दे कि स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना पहुंचे भगवंत मान ने चांद सिनेमा के निकट बने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही राज्य के सभी आम आदमी क्लीनिक जनता की सेवा में समर्पित कर दिए गए।

CM भगवंत मान ने बताया कि राज्य की जनता को निशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा पहले पड़ाव में 75 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इन्हें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक मौके पर शुरू किया गया है। इनमें आने वाले मरीजों को निशुल्क उपचार और दवाओं के साथ 100 क्लीनिकल टेस्ट और 41 जांच पैकेज की सुविधा भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ऐसे क्लीनिक राज्य के प्रत्येक गांव और कस्बे में खोले जाएंगे, जबकि अधिक आबादी वाले इलाकों में दो-दो क्लीनिक खोलने की योजना है। यह क्लीनिक राज्य भर में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा इससे अस्पतालों पर बोझ घटेगा और ज्यादातर बीमारियों का उपचार आम आदमी क्लीनिक में ही हो जाया करेगा। सिर्फ गंभीर बीमारी वाले मरीजों को ही अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।


Leave a Reply