Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing गुस्साए किसानों ने जालंधर में हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक भी किया जाम , लोगों की परेशानी बढ़ी
Angry farmers blocked the railway track after the highway in Jalandhar, people's problems increased

गुस्साए किसानों ने जालंधर में हाईवे के बाद रेलवे ट्रैक भी किया जाम , लोगों की परेशानी बढ़ी

जालंधर : आपको बता दे कि गन्ने की कीमतों में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार सुबह से जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम किया हुआ है। इस वजह से जाम के कारण दोनों तरफ की आवाजाही बंद पड़ी हुई है। इसके बावजूद सरकार की तरफ से कोई पहलकदमी न होने से गुस्साए किसानों ने अब धन्नोवाली फाटक पर रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर कैंट स्टेशन पर शान ए पंजाब स्पेशल को रोका गया । वहीँ इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्पेशल करतारपुर व डिब्रूगढ़ स्पेशल ब्यास में रोकी गई है।

किसानों का यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती दिख रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार DC घनश्याम थोरी समेत अन्य सीनियर अफसर किसानों से बात करने पहुंचे थे लेकिन उन्हें बैरंग लौटा दिया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक हाइवे व रेलवे ट्रैक पर जाम जारी रहेगा।

 


Leave a Reply