Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पिस्टल लेकर घूम रहा था 11वीं कक्षा का छात्र…जवाब सुन हैरान रह गई पुलिस

पिस्टल लेकर घूम रहा था 11वीं कक्षा का छात्र…जवाब सुन हैरान रह गई पुलिस

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाला छात्र पिस्टल लेकर घूम रहा था। 11वीं कक्षा के छात्र को हथियारों का शौक इस कदर चढ़ा कि वह घर वालों को बिना बताए ही पैसे इकट्ठा कर पिस्तौल खरीद लाया। आरोपी ने पिस्तौल के साथ दो कारतूस भी खरीदे और पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि छात्र के पास पिस्तौल था और वह स्कूल भी लेकर जाता रहा, लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं होने दी।

किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और आशंका जताई कि छात्र कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया है। किचलू नगर चौकी की पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल, दो कारतूस और 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। यह रुपये उसने घर से चुराए थे। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर जुवनाइल होम भेज दिया है।वहीँ अब पुलिस जांच में जुटी है कि छात्र ने हथियार किस व्यक्ति से खरीदा था।


Leave a Reply