Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर कमिश्नरेट की पुलिस ने गुजरात और यूपी के रास्ते प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले 12 आरोपी किए काबू
Amritsar Commissionerate Police arrested 12 accused who were involved in the trade of banned drugs through Gujarat and UP.

अमृतसर कमिश्नरेट की पुलिस ने गुजरात और यूपी के रास्ते प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले 12 आरोपी किए काबू

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक दवा कंपनी पर छापा मारकर वहां से 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए यूपी, दिल्ली और तरनतारन से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी कई फर्जी कंपनियों के बिल बनाकर गुजरात से दिल्ली, यूपी और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करते थे।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उक्त अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले में 15 लाख से अधिक प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किये गये हैं। आरोपियों में दो कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार भी किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह, आकाश सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी पट्टी जिला तरनतारन और मेजर सिंह निवासी हरिके के रूप में की है। मेजर सिंह गोइंदवाल जेल में था और मोबाइल के जरिये यह धंधा कर रहा था। पुलिस ने जेल से मेजर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने कबूल किया कि वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां गांव निवासी सचिन कुमार से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप मंगवाता था।

टीम ने जैसे ही सचिन को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि मनसा जेल में बंद उसका दोस्त योगेश उर्फ ​​रिंकू भी अपने मोबाइल फोन से गुजरात की एक दवा कंपनी से प्रतिबंधित दवाएं मंगवा रहा था। एडीसीपी ने बताया कि सचिन और योगेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने रेखा और उसके साथी मनीष को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद जिले में ग्लास फार्मास्युटिकल कंपनी पर छापा मारा और वहां से 14 लाख 72 हजार 220 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए।


Leave a Reply