Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर युवाओं ने बीएसएफ चौक में जाम लगा किया प्रदर्शन
Alleging scam in the recruitment of police constable, youth protested in BSF Chowk.

पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर युवाओं ने बीएसएफ चौक में जाम लगा किया प्रदर्शन

जालंधर : पुलिस कांस्टेबल की नौकरियों की भर्ती के लिए आए सैकड़ों युवकों ने बीएसएफ चौक के पास धरना प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। वहीँ सैकड़ों की तदाद में प्रदर्शनकारियों ने घोटाले का आरोप लगते हुए पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीँ प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार ने कांस्टेबल की भर्ती के लिए सैकड़ों नौकरियां निकाली हैं जिसमे हजारों युवकों ने आवेदन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ सिफारशि लोगों को ही भर्ती किया जा रहा है। वहीँ उनका आरोप था कि बहुत बड़ा भर्ती घोटाला हो रहा है। उन्होंने मांग की इस घोटाले को रोका जाए। इसके बाद प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

इस दौरान लोगों को जाम की वजह से काफी दिक्कत हुई और लोग परेशान दिखे। इस वजह से बस स्टैंड, पीएपी, रामा मंडी, चौगिट्टी की तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। वहीँ पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। वहीँ इस दौरान प्रदर्शन करने वालों के साथ लोगों की जाम को लेकर तीखी बहस भी हुई। इस दौरान स्कूलों के बच्चों को घर ले जा रहे अभिवावक भी काफी परेशान हुए।

 


Leave a Reply