Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing विधानसभा घेराव करने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेट्स लगा रोका
Akali activists going to besiege the assembly were stopped by police

विधानसभा घेराव करने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेट्स लगा रोका

चंडीगढ़: सेक्टर 25 स्थित ग्राउंड में शिरोमणि अकाली दल ने रैली की। इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं ने पंजाब विधानसभा के घेराव के लिए कूच शुरू किया, लेकिन पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें सेक्टर 25 के पास ही रोक दिया है। अकाली कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। पुलिस ने बेरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ रहे शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

इससे पूर्व, रोष रैली में शिअद ने कहा है कि पंजाब सराकर पेट्रो पदार्थों पर टैक्‍स में 50 फीसद की कटौती करे। इससे राज्‍य के लोगों को राहत मिलने के साथ ही केंद्र सरकार पर भी टैक्‍स कम करने का दबाव बनेगा। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने इस दौरान कैप्टन सरकार को जमकर घेरा। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अकाली दल के मुद्दों पर भी बात की।

 

source link


Leave a Reply