देशभर में टीकाकरण की मुहिम हुई तेज, जानें किन-किन प्रमुख हस्तियों ने लगवाई वैक्â€सीन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
नई दिल्â€ली (अनिल ): देश में दूसरे चरण का कोरोना टीकाकरण सोमवार से शुरू हो गया। 60 वर्ष से बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमारी से पीड़â€ितों को वैक्â€सीन लगाई जा रही है। सरकारी अस्â€पतालों में मुफ्त और निजी अस्â€पतालों में 250 रुपये शुल्â€क के साथ वैक्â€सीन लगाई जा रही है। पीएम मोदी ने सोमवार सुबह दिल्â€ली के एम्â€स में जाकर वैक्â€सीन लगवाई। वह सुबह करीब 7.30 बजे एम्स पहुंच गए थे, ताकि अस्पताल में ओपीडी शुरू होने पर मरीजों के आवगमन में कोई परेशानी न हो। नए ओपीडी ब्लाक में बने टीकाकरण केंद्र पर प्रधानमंत्री को टीका लगा। इस दौरान उन्â€होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई। इस टीके को मंजूरी दिए जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाया था। इसके जरिए उन्â€होंने इस वैक्â€सीन के आलोचकों को जवाब दे दिया। इसे लेकर पीएम ने ट्वीट भी किया।
[metaslider id="9199"]
इसके अलावा उपराष्â€ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने चेन्â€नई के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली। अगली खुराक 28 दिन बाद लगाई जाएगी।बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के आइजीआइएमएस अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कोरोना वैक्â€सीन लगवाया। उन्â€होंने स्â€वदेशी वैक्â€सीन कोवैक्â€सीन लगवाई। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को दिल्â€ली के एम्â€स में वैक्â€सीन की पहली डोज लगवाई। मुंबई के जेजे अस्पताल में एनसीपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की पत्नी अंजलि रुपाणी ने भी सोमवार को वैक्सीन लगवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वह कल वैक्सीन लगवाएंगे।
[metaslider id="5345"]
source link