Monday, 01 March 2021
Punjab
विधानसभा घेराव करने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेट्स लगा रोका
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़: सेक्टर 25 स्थित ग्राउंड में शिरोमणि अकाली दल ने रैली की। इसके बाद अकाली कार्यकर्ताओं ने पंजाब विधानसभा के घेराव के लिए कूच शुरू किया, लेकिन पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें सेक्टर 25 के पास ही रोक दिया है। अकाली कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। पुलिस ने बेरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ रहे शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
[metaslider id="9199"]
इससे पूर्व, रोष रैली में शिअद ने कहा है कि पंजाब सराकर पेट्रो पदार्थों पर टैक्â€स में 50 फीसद की कटौती करे। इससे राज्â€य के लोगों को राहत मिलने के साथ ही केंद्र सरकार पर भी टैक्â€स कम करने का दबाव बनेगा। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने इस दौरान कैप्टन सरकार को जमकर घेरा। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अकाली दल के मुद्दों पर भी बात की।
[metaslider id="5345"]
source link