Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing अफगानिस्तान से 78 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा वायुसेना का विमान , श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी लाई गई
Air Force plane reached India carrying 78 passengers from Afghanistan, three copies of Sri Guru Granth Sahib were also brought

अफगानिस्तान से 78 यात्रियों को लेकर भारत पहुंचा वायुसेना का विमान , श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी लाई गई

नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते मंगलवार को दुशांबे से एयर इंडिया का विमान 78 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचा । प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें 25 भारतीय नागरिक भी शामिल थे। वहीँ इनके साथ अफगान सिख और हिंदू परिवार भी आए हैं। वहीं सिख समुदाय के कुछ लोग काबुल गुरुद्वारे से अपने साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी साथ लाए , जिसे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रिसीव किया और अपने सिर पर रखकर दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए।

वहीँ इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा था कि काबुल से लोगों को निकाला जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी में मदद की जा रही है। वहीँ फ्लाइट में सवार यात्रियों ने अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार को धन्यवाद किया । वहीँ इस दौरान लोगों ने विमान में ‘वाहे गुरु दा खालसा, वाहे गुरु दी फतेह’ के नारे भी लगाए।

अफगानिस्तान के हालात खराब होते जा रहे है, क्योंकि पिछले हफ्ते तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से लोग देश छोड़ने की जल्दी में हैं।

 


Leave a Reply