Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास, जालंधर में बनाएंगे आम आदमी पार्टी का मेयर: अमृतपाल सिंह आम आदमी पार्टी जिला प्रधान (शहरी )

विधानसभा उपचुनाव में मिली इतिहासिक जीत के बाद अब नगर निगम चुनावों में रचेंगे इतिहास, जालंधर में बनाएंगे आम आदमी पार्टी का मेयर: अमृतपाल सिंह आम आदमी पार्टी जिला प्रधान (शहरी )

जालंधर : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर जालंधर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व आप के जिला प्रधान (शहरी) अमृतपाल सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के मार्गदर्शन और आप विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की हैं।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों को आम आदमी पार्टी की सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा था जिस में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को पास कर दिया हैं।

अमृतपाल ने कहा कि तीन विधानसभा में इतिहासिक जीत के बाद अब दिसंबर महीने में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर समेत सभी पांचों जिलों में अपना मेयर बनाएगी। निकाय चुनावों के लिए आप का एक एक कार्यकता सभी विरोधी पार्टियों का सुपड़ा साफ करने के लिए तैयार हैं। हरेक वार्ड में आम आदमी पार्टी के वर्कर चुनाव जीतने के लिए डटे गए हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों में मिली प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहले से और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि अब जालंधर में आम आदमी पार्टी इतिहास रचेगी और पार्टी की झोली में जीत दर्ज करके डाली जाएगी। और जालंधर में पहली बार होगा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी मेयर बनाया जाएगा।


Leave a Reply