Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष के बाद हालात बने तनावपूर्ण , मोके पर सीआरपीएफ तैनात
After the bloody clash between Assam-Mizoram, the situation became tense, CRPF deployed on the spot

असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष के बाद हालात बने तनावपूर्ण , मोके पर सीआरपीएफ तैनात

असम : असम और मिजोरम के बीच कई दिनों से चल रहा सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच जमकर झड़प हुई। असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद से स्तिथि तनावपूर्ण बनी हुई है । इस झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीमा संघर्ष में घायल हुए पुलिस कर्मियों से अस्पताल में मुलाकात की और उनके हर संभव इलाज के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने झड़प में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने असम और मिजोरम के बीच विवादित स्थल पर CRPF की दो कंपनियों (असम में 119 बटालियन और मिजोरम में 225 बटालियन) को तैनात किया गया है। वहीँ सीआरपीएफ एडीजी संजीव रंजन ओझा ने कहा कि इन 2 अलग-अलग बटालियनों से सीआरपीएफ की दोनों कंपनियां असम और मिजोरम के पुलिस बलों के साथ पहले से मौजूद थीं लेकिन वे तटस्थ थीं। उन्होंने ने आगे बताया कि सीआरपीएफ को शाम 4 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच स्थिति पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया था।

सीमा विवाद के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए । दोनों ने एक दूसरे की पुलिस को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की।

 

 

source link


Leave a Reply