Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू एयरफोर्स स्टेशन  के बाद अब मिलिट्री स्टेशन पर दिखे ड्रोन , सुरक्षाबलों ने की कई राउंड फायरिंग
pakistani-drones-again-seen-in-punjab

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के बाद अब मिलिट्री स्टेशन पर दिखे ड्रोन , सुरक्षाबलों ने की कई राउंड फायरिंग

जम्मू : सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है , जम्मू में सोमवार तड़के कालूचक में मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन देखे गए। त्वरित कार्रवाई की गई। ड्रोन को निशाना बनाते हुए कई फायरिंग की गई। लेकिन लक्ष्य चूक गया। सेना इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक कोई बरामदगी नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर हैं। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार सैनिकों द्वारा कालूचक सैन्य क्षेत्र में दो अलग-अलग ड्रोन गतिविधियों को देखा गया। तुरंत हाई अलर्ट जारी किया गया और क्यूआरटी( क्विक रिस्पांस टीम) ने उन पर फायरिंग की। इसके बाद दोनों ड्रोन वापस चले गए। सैनिकों की सतर्कता से एक बड़ा खतरा विफल हो गया। सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और तलाशी अभियान जारी है।

इससे पहले रविवार को देश में पहली बार ड्रोन से हमला करते हुए आतंकियों ने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया था। आधी रात को हाई सिक्योरिटी वाले एयरफोर्स स्टेशन में दो धमाके हुए। हमले में एयरफोर्स स्टेशन की एक इमारत की छत में सुराख हो गया। आतंकियों का निशाना तकनीकी एयरपोर्ट में खड़े विमान थे।

हमले के बाद उधमपुर समेत सभी एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एयरफोर्स के साथ एनआईए भी इस हमले की जांच कर रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

 

source link


Leave a Reply