Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की एक फैक्ट्री में हुए मामूली विवाद के बाद यहाँ एक व्यक्ति ने साथ काम करने वाली महिला पर फेंका तेज़ाब
After a minor dispute in a factory in Jalandhar, a man threw acid on a woman working here.

जालंधर की एक फैक्ट्री में हुए मामूली विवाद के बाद यहाँ एक व्यक्ति ने साथ काम करने वाली महिला पर फेंका तेज़ाब

जालंधर : मिली जानकारी अनुसार यहाँ जालंधर में एक फैक्ट्री में हुए मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने साथ काम करने वाली महिला पर तेजाब फेंक दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक दोनों फोकल प्वाइंट स्थित नट-बोल्ट फैक्ट्री में साथ काम करते हैं। सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीँ महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी तेजाब फेंकने का कारण नहीं पता चल सका है।

इस महिला की पहचान राजरानी (47) निवासी गली नंबर 2, संजय गांधी नगर के रूप में हुई है। महिला के परिजनों के मुताबिक उक्त व्यक्ति करीब 5 सालों से महिला का परिचित है। और वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था । बताया जा रहा है फैक्ट्री में सोमवार को राज रानी की साथ में काम करने वाले सोहन लाल नाम के व्यक्ति से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी सोहन लाल ने महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया।

इसे देख फैक्ट्री में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी भी भड़क गए। उन्होंने आरोपी सोहन लाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मिली जानकरी अनुसार आरोपी ने फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले तेजाब की बोतल ही महिला के ऊपर उड़ेल दी। वहीँ फोकल प्वाइंट पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।

वहीँ मामले की जांच कर रहे ASI मदन सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है लेकिन अभी इसके बारे में कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पाया कि आरोपी ने तेजाब क्यों फेंका है । और महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। अभी पूरे मामले की जांच जारी है। वहीँ पुलिस फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरे भी चेक कर रही है।

 


Leave a Reply