Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing मृतक कांस्टेबल के परिवार को ADGP ने सौंपा 2 करोड़ का चेक, नकोदर में व्यापारी की सुरक्षा के दौरान लगी थी गोली
ADGP handed over a check of 2 crores to the family of the deceased constable, who was shot during the security of the businessman in Nakodar

मृतक कांस्टेबल के परिवार को ADGP ने सौंपा 2 करोड़ का चेक, नकोदर में व्यापारी की सुरक्षा के दौरान लगी थी गोली

चंडीगढ़ : जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की सुरक्षा में शहीद हुए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल मनदीप सिंह के परिवार को राज्य सरकार ने 2 करोड़ रुपए का चेक सौंप दिया है। यह एक्स ग्रेशिया चेक ADGP लॉ एंड ऑर्डर पंजाब ने शहीद की मां को सौंपा है। DGP पंजाब गौरव यादव और पंजाब पुलिस ने यह जानकारी अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है।

पंजाब के CM भगवंत मान ने मनदीप सिंह का देहांत होने पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और 1 करोड़ रुपए इंश्योरेंस राशि कुल (2 करोड़) रुपए देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद पंजाब पुलिस विभाग ने राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए और इंश्योरेंस राशि के 1 करोड़ रुपए रिलीज करवा इस एक्स ग्रेशिया अमाउंट का चेक परिवार के सुपुर्द किया।

बता दे कि गैंगस्टरों ने बीती 7 दिसंबर की रात थाना सिटी नकोदर के पास कपड़ा व्यापारी भूपिंदर उर्फ टिम्मी चावला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में उनकी सुरक्षा में तैनात गनमैन कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मिली जानकारी अनुसार हमले के दौरान मनदीप के क्रॉस फायर से एक शूटर को भी गोली लगी थी।गैंगस्टर द्वारा व्यापारी से 30 लाख फिरौती की मांग की गयी थी।


Leave a Reply