आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ।
इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट गंवाकर 401 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने शानदार शतकीय पारी खेली। 25.3 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। बारिश की वजह से पाकिस्तान टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। DLS नियम के अनुसार, बाबर ब्रिगेड को 21 रन से जीत मिली।
बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने अभी तक 7 मैचों में से 3 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है।













