Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे व्यक्ति को कभी नहीं बताना चाहिए गुप्त बातें
According to Chanakya Niti, such a person should never tell secret things.

चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे व्यक्ति को कभी नहीं बताना चाहिए गुप्त बातें

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य के मुताबिक, चुगलखोर और दूसरों में दोष निकालने वाले लोगों से हमेशा बचकर रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने चुगलखोर और हमेशा दूसरों में दोष निकालने वाले व्यक्ति के बारे में ये सीख दी है।

ऐसे लोगों को न बताएं गुप्त बात

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि चुगलखोर लोगों को कभी भी कोई गुप्त बात नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों को बताई गई बात कभी भी गुप्त नहीं रह पाती है। जो व्यक्ति दूसरों में हमेशा गलती निकालता है या दूसरों की निंदा करता है, उसके लिए किसी बात को गुप्त रखा पाना बेहद मुश्किल होता है। दूसरों की बुराई करने वाले व्यक्ति को कभी भी अपना सहयोगी या मित्र नहीं बनाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति कभी भी धोखा दे सकते हैं।

चाणक्य ने कहा है कि एक अच्छे इंसान को दूसरों की गुप्त बातें सुनने से भी परहेज करना चाहिए। अन्य लोगों की गुप्त बातें सुनना अच्छे संस्कार में शामिल नहीं होता है। इसके अलावा चाणक्य ने यह भी बताया है कि हर स्वामी को अपने सहायक या नौकर के प्रति उदार होना चाहिए। जो स्वामी अपने सेवक के प्रति कठोर होता है, समय आने पर वही नौकर मालिक का विरोधी बन जाता है और मालिक के सभी रहस्य व गुप्त बातें उजागर कर देता है। अनेक बार इन्हीं व्यक्तियों के कारण मालिक का जीवन संकट में घिर जाता है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।


Leave a Reply