Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing आप’ पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पहुंचे जालंधर , सेंट्रल हल्के के उमीदवार रमन अरोड़ा के साथ किया डोर टू डोर प्रचार
AAP's chief ministerial candidate Bhagwant Mann reached Jalandhar, did door to door campaigning with Raman Arora

आप’ पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पहुंचे जालंधर , सेंट्रल हल्के के उमीदवार रमन अरोड़ा के साथ किया डोर टू डोर प्रचार

जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने सोमवार को जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मान ने सेंट्रल हल्के के उमीदवार रमन अरोड़ा के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवार रमन अरोड़ा के पक्ष में वोट देने की अपील की। मान ने दावा किया कि “इस बार पंजाब की जनता पंजाब की नई इबारत लिखेगी। पंजाब पर दशकों से राज करती आ रही पारंपरिक पार्टियों की भ्रष्ट नीतियों और लूट से लोग परेशान हो चुके हैं। 20 फरवरी को पंजाब के लोग झाड़ू का बटन दबाकर भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।”

सोमवार को भगवंत मान आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने जालंधर पहूंचे थे। जालंधर सेंन्ट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे। मान को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह था। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए।

जालंधर की जनता को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि “चाहे माझा हो, दोआबा या मालवा हो, आज पूरा पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 10 मार्च को पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। ‘आप’ की सरकार आम लोगों की सरकार होगी। हमारी सरकार पंजाब पर चढ़े 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज भी उतारेगी और प्रत्येक वर्ग के लोगों को सभी प्रकार की बेहतर सुविधाएं भी देगी।” मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए मान ने पंजाब की जनता और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिम्मेदारी बढ़ने के साथ उनका हौंसला भी बढ़ा है। पार्टी, अरविंद केजरीवाल और पंजाब की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे और पंजाब को फिर से रंगला बनाएंगे।

 


Leave a Reply