Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में आप पार्टी की भूख हड़ताल खत्म, स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर डीसी आफिस के सामने बैठे थे पार्टी कार्यकर्ता
AAP party's hunger strike ends in Jalandhar, party workers were sitting in front of DC office regarding scholarship scam

जालंधर में आप पार्टी की भूख हड़ताल खत्म, स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर डीसी आफिस के सामने बैठे थे पार्टी कार्यकर्ता

जालंधर : पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को रोल नंबर न दिए जाने के विरोध में बीते पांच दिन से जारी आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल शनिवार को खत्म कर दी गई है। भूख हड़ताल डीसी ऑफिस के समक्ष की जा रही थी। आम आदमी पार्टी के महिला विंग की अध्यक्ष राजविंदर कौर एवं जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह सोढ़ी ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में आप की बड़ी जीत हुई है और इस मसले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आप के वॉलिंटियर्स की तरफ से जारी भूख हड़ताल की वजह से सरकार के ऊपर दबाव बना तथा सरकार की तरफ से पैसे जारी करने का फैसला लिया गया।

आम आदमी पार्टी एससी बैंक के प्रधान जलालपुरी एवं उप प्रधान बलवंत सिंह भाटिया ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने भ्रष्टाचारी कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को भी जल्द से जल्द बर्खास्त करें, जिसके ऊपर स्कॉलरशिप के 64 करोड़ का गबन करने का आरोप है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने धर्मसोत को बर्खास्त नहीं किया तो आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उप प्रधान पंजाब डॉक्टर शिव दयाल माली, दर्शन लाल भगत एवं डॉ. विंग के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार ने 40 फीसद पैसे देने का फैसला किया है। इस राशि से जारी करने से यह साबित हुआ है कि सरकार अब तक झूठ बोल रही थी कि मात्र केंद्र का पैसा ही बकाया है। उन्होंने मांग की कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप को ब्याज सहित जारी किया जाए।

 

 

source link


Leave a Reply