Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing AAP पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा बोले- मंत्री मनप्रीत बादल और धर्मसोत पर दर्ज हो एससी/एसटी एक्ट में केस
AAP party leader Harpal Singh Cheema said – case should be registered against Minister Manpreet Badal and Dharamsot in SC / ST Act

AAP पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा बोले- मंत्री मनप्रीत बादल और धर्मसोत पर दर्ज हो एससी/एसटी एक्ट में केस

जालंधर : AAP पंजाब ने कैप्टन सरकार पर अनुसूचित जातियों के दो लाख विद्यार्थियों के वजीफे की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सामाजिक भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है। आप ने पंजाब सरकार को एक सप्ताह के अंदर वजीफे की राशि जारी करने चेतावनी भी दी।

जालंधर में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और अन्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी ने 2017 के चुनाव दौरान वायदा किया था कि अकाली-भाजपा सरकार की ओर से एससी विद्यार्थियों के वजीफे में किए घोटाले की जांच करवाई जाएगी लेकिन कैप्टन सरकार ने कथित दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आकर एससी विद्यार्थियों के वजीफे की राशि दूसरे कार्यों पर खर्च करके एक बड़ा घोटाला किया है। इस कारण आज पंजाब में दो लाख एससी विद्यार्थियों का जीवन बर्बाद हो चुका है।हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस घोटाले संबंधी उन्होंने पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर कैबिनेट मनप्रीत सिंह बादल और साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट अधीन मामला दर्ज करने की मांग की है।चीमा ने कहा कि इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आम आदमी पार्टी कैप्टन सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरु करेगी।

 

 

source link


Leave a Reply