Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing आम आदमी पार्टी ने जालंधर में शुरू किया पंजाब का पहला मोहल्ला क्लीनिक, होगा निशुल्क इलाज
Aam Aadmi Party starts Punjab's first Mohalla clinic in Jalandhar, to be given free treatment

आम आदमी पार्टी ने जालंधर में शुरू किया पंजाब का पहला मोहल्ला क्लीनिक, होगा निशुल्क इलाज

जालंधर (अनुराग ): AAP पार्टी ने अपने दिल्ली सरकार के मॉडल की तर्ज पर जालंधर में पंजाब के पहले मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की है। आप जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं आप एससी विंग के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर शिव दयाल माली की तरफ से भार्गव कैंप में इस मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की गई है।मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत किए जाने के मौके पर आप पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष एवं डॉक्टर्स विंग के मौजूदा को-प्रेसिडेंट डॉक्टर संजीव शर्मा एवं जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर विशेष तौर पर उपस्थित थी। मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाओं की जानकारी देते हुए डॉ शिव दयाल माली ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक में तमाम जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं और प्रत्येक तरह की बीमारी का चेकअप किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाएगा, ताकि पंजाब में विफल हो चुकी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के मध्य मरीजों को उम्दा स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। डॉक्टर संजीव शर्मा ने भी पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही आयुष्मान स्कीम को मात्र नंबर गेम बताया। जिलाध्यक्ष राजविंदर कौर ने बताया कि सरकार बनाने से पहले ही आपने जालंधर में पंजाब का पहला मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर यह साबित कर दिया है कि आप लोगों से किए गए वादे को निभाने को लेकर वचनबद्ध है।

 

source link


Leave a Reply