Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस नाले में गिरी, मची चीख-पुकार

पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस नाले में गिरी, मची चीख-पुकार

पंजाब : फिरोजपुर में बड़ा हादसा होने की खबर है। बता दें कि अरमानपुरा गांव स्थित गुरु रामदास पब्लिक स्कूल की बस आज बच्चों को स्कूल छोड़ते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बस हस्ती वाला गांव के पास पहुंची तो असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बस की सीटें तक उखड़ गई। घटना के समय बस में लगभग दो दर्जन बच्चे सवार थे। हालांकि, इस दौरान चालक और बच्चों को मामूली चोटें आईं और अधिकांश बच्चे बच गए।

घटनास्थल पर मौजूद चशमदीद ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब वह कुछ दूरी पर खड़े थे। इस बीच सड़क से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बस की खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।


Leave a Reply