Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे…

स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे…

बठिंडा : बठिंडा के 100 फीट रोड पर एक भयानक सड़क हादसा होने की खबर है. मिली जानकारी अनुसार यहां एक स्कूली बच्चाें से भरे ऑटो काे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें 12 बच्चे घायल हाे गए हैं। इस हादसे में 2-3 बच्चे गंभीर रुप से घायल हाे गए हैं। घायल बच्चाें काे सहारा क्लब बठिंडा और यूथ वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही हैं।

सहारा वेलफेयर सोसायटी के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि भागू रोड पर एक ऑटो और फॉर्च्यूनर की जबरदस्त टक्कर हो गई, जहां पर 12 स्कूली छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें सोसायटी के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया, जिनका इलाज चल रहा हैं।

जैसे ही घटना के बारे में बच्चों के माता-पिता काे पता चला ताे सभी सिविल अस्पताल पहुंच गए, जब वाहन की टक्कर से ऑटो सड़क पर पलटा, ताे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे, जिनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।


Leave a Reply