Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की फगवाड़ा गेट की बेबे परांठे वाली को जिला प्रशासन ने सौंपा 50 हजार का चेक
District administration handed over check of 50 thousand to Babe Paranthe Wali of Phagwara Gate of Jalandhar

जालंधर की फगवाड़ा गेट की बेबे परांठे वाली को जिला प्रशासन ने सौंपा 50 हजार का चेक

जालंधर (अनुराग ): INTERNET MEDIA पर चर्चा में आई फगवाड़ा गेट में पराठे बेचने वाली 70 वर्षीय बेबे (कमलेश रानी) को जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को पचास हजार रुपए का चेक जारी किया गया। फगवाड़ा गेट में पिछले 30 वर्षों से परांठे बेचकर पेट पाल रही कमलेश कुमारी को शुक्रवार रात को ही पंजाब महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी मिलकर गई थी। इस दौरान बेबे के हाथ के बने परांठे खाने के बाद मनीषा गुलाटी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं तथा उपहार भेंट किए थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया था।

इसी क्रम में शनिवार को डीसी घनश्याम थोरी ने चेक जारी किया। जिसे एसडीएम डा. जय इंद्र सिंह ने कमलेश रानी को सौंप दिया है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से भी एक लाख रुपए का चेक जल्द जारी किया जाएगा। इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कमलेश कुमारी के घर में भी जाकर उसकी समस्याएं भी सुनी।

 

 

source link


Leave a Reply