Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में हुई दिनहाड़े बैंक डकैती, गनमैन की हत्या कर 6 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश
Day robbery robbery in Jalandhar, gunmen killed and looted by 6 crores rupees

जालंधर में हुई दिनहाड़े बैंक डकैती, गनमैन की हत्या कर 6 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश

जालंधर (अनुराग ): जालंधर में हुई दिनहाड़े बैंक डकैती। जालंधर जिले के गांव कालड़ा में गुरुवार को बैंक डकैती की सनसनीखेज वारदात हुई है। दोपहर बाद बैंक में घुसे 4 बदमाशों ने गनमैन की हत्या करके सवा 6 लाख रुपए का कैश लूट लिया। लुटेरे गनमैन की बंदूक लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। हालांकि बदमाश नकाबपोश बताए जा रहे हैं।

आदमपुर इलाके के गांव कालड़ा में स्थित यूको बैंक की ब्रांच के मैनेजर संजय चोपड़ा ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे चार नकाबपोश युवक बैंक के अंदर दाखिल हुए। दो मैनजर के पास आ गए तो दो कैश काउंटर की तरफ चले गए। यहां सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत डरौली कलां निवासी सुरिंदर सिंह संदिग्ध युवकों के पास गया तो उनमें हाथापाई हो गई। युवकों ने सुरिंदर को दो गोलियां मार दी और इसके बाद कैशियर से छह लाख 20 हजार की नकदी तिजोरी समेत लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अभी तक की जांच के मुताबिक, हथियारबंद लुटेरे मोटरसाइकल और एक्टिवा पर आए थे। उनके मुंह ढके हुए थे।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी व मोटरसाइकल के नंबर निकलवाने की कोशिश कर रही है, ताकि लुटेरों का सुराग जुटाया जा सके। देहात के पूरे एंट्री-एग्जिट को सील कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट के साथ जालंधर की सीमा से लगते जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

 

 

 

source link


Leave a Reply