Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing कृषि बिलों को लेकर किसानों का पंजाब बंद का एलान ,सुबह से शाम तक बाजार, हाईवे, बसें-ट्रेनें बंद

कृषि बिलों को लेकर किसानों का पंजाब बंद का एलान ,सुबह से शाम तक बाजार, हाईवे, बसें-ट्रेनें बंद

पंजाब (सनी ): कृषि बिलों के खिलाफ शुक्रवार को 31 किसान संगठनों का पंजाब बंद का एलान । सुबह 4 से शाम 4 बजे तक बंद का एलान । इस दौरान बाजार, मंडी, ट्रक व बसें आदि सब बंद रहेंगी। जबकि , मेडिकल सेवाएं सामान्य रहेंगी और एंबुलेंस को भी रोका नहीं जाएगा। वहीं, वीरवार को किसानों ने रेल रोको आंदाेलन के तहत पंजाब भर में प्रदर्शन किए। फिरोजपुर, पटियाला, बरनाला, अमृतसर समेत कई जगहों पर किसान ट्रैक पर टेंट लगाकर धरने पर बैठेे।

रेलवे ने 24 से 26 तक ट्रेनें न चलाने का फैसला किया हुआ है। किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 25 को बंद रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर सभी जिलों में 22 हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डीजीपी ने हाई अलर्ट जारी किया है।किसानों ने कहा कि रेल रोको आंदोलन की तरह ही पंजाब बंद भी शांतिपूर्ण रहेगा।

पेट्रोल पंप की एसोसिएशनों ने पूर्ण तौर पर किसानों का साथ देने का फैसला किया है। दुकानदार और ट्रांसपोर्टरों समेत अन्य सभी वर्गों के प्रतिनिधियों से बंद को लेकर बातचीत की है। संबंधित सभी वर्गों ने बंद का पूर्ण तौर पर समर्थन करने का भरोसा दिया है।

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, संघर्ष में सरकार किसानों के साथ है। धारा 144 के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी। प्रदर्शन के दौरान किसान कानून व्यवस्था के पालन और कोविड-19 का फैलाव रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करें।

 

 

 

 

 

 

source link

 


Leave a Reply