पंजाब : बठिंडा के गांव कोटशामीर में एक ही दिन में चार लोगों की माैत से मातम पसर गया। चारों की माैत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
मृतकों में पुलिस विभाग से गुरप्रीत सिंह (30), बिजली मैकेनिक गुरमेल सिंह (35), गांधी सिंह (46), गुरजंट सिंह (70) शामिल हैं। चारों की बुधवार को माैत हुई।
गांव कोटशामीर नगर पंचायत के प्रधान निर्मल सिंह के अनुसार चारों लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। चार लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी।
हालांकि पोस्टमार्टम सिर्फ गुरप्रीत सिंह का करवाया गया है। बाकी तीन मृतकों का उनके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया है।













